Wikipedia

खोज नतीजे

किसी भी राष्ट्र के संपूर्ण स्वरूप के लिए आवश्यक तत्व कौन-कौन से हैं

 आज के इस आर्टिकल में हम लोग देखेंगे कि किसी किसी भी राष्ट्र के संपूर्ण स्वरूप के लिए वह तत्व कौन-कौन से हैं जो बहुत ही जरूरी होती है तो आज की या आर्टिकल राष्ट्र निर्माण पर आधारित है और जैसे कि आप सभी को पता है हम देश के नागरिक राष्ट्र की वह कौन है जो देश की विकास में अपनी भागीदारी देते हैं तो हमें उन किन चीजों पर ध्यान देना है इन इस आर्टिकल के माध्यम से देखें।











विद्वानों के अनुसार राष्ट्र के तीन आवश्यक अंग माने गए हैं

1. भूमि ,

2.जन और 

3.संस्कृति

1. भूमि - राष्ट्र का यह अनिवार्य अंग है यही राष्ट्र का आधार है। देवताओं ने इसका निर्माण किया है। पृथ्वी और राष्ट्रीयता का परस्पर संबंध है। धरती की गोद में खेल कर ही मनुष्य अपना विकास करता है। उसके विविध पदार्थ का सेवन करता है। धरती से प्राप्त होने वाली वस्तुओं के प्रति उसकी आत्मीयता स्वाभाविक है। सभी मनुष्यों को राष्ट्र के भौतिक स्वरूप की जानकारी होना आवश्यक है। नदी ,पर्वत ,मैदान ,वायु , से आकाश आदि की सहायता से मनुष्य समृद्धशाली बनता है।

धरती माता अपनी संतानों का पालन पोषण करती है इसीलिए धरती पूजनीय है।

2. जन- यह राष्ट्र का दूसरा अंग है । बिना मनुष्य के राष्ट्र की कल्पना असंभव है। किसी भी जाति, भाषा और संस्कृति के लोग एक ही मन की संतान हैं। राष्ट्र की संपत्ति पर सबका समान अधिकार है। जैन के कारण ही पृथ्वी माता है और जन उसके पुत्र हैं।

"माता भूमि: पउत्रओद्म पृथिव्या:"

भूमि माता है मैं उसका पुत्र हूं यह सूत्र ही राष्ट्रीयता की भावना जागृत करता है।

3. संस्कृति - यह राष्ट्र का तीसरा अंग है तथा सबसे महत्वपूर्ण है। संस्कृति मनुष्य का मस्तिष्क है बिना संस्कृति के मनुष्य की कल्पना बिना धड़के शरीर जैसी है ।संस्कृत शब्द की उत्पत्ति संस्कार शब्द से हुई है ,जो मनुष्य जीवन को सभ्य जीवन को संस्कार प्रदान करे,

उसके जीवन को उत्तम बनाएं वही संस्कृति है। ज्ञान और कर्म दोनों के पारस्परिक प्रकाश को संस्कृत कहते हैं। समझ में और आपसी संहिता ही इसका मूल आधार होना चाहिए ।संस्कृत के विकास और अद्भुत से ही राष्ट्र आगे बढ़ता है।


आज के इस आर्टिकल में हमने राष्ट्र निर्माण के तीन महत्वपूर्ण अंगों का विस्तार से उल्लेख किया आने वाले आगे के आर्टिकल में हम इसी तरह के आर्टिकल का एक नई अंदाज लेकर लिखेंगे आप वेबसाइट को फॉलो करें और यह आर्टिकल कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर टाइप करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें