Wikipedia

खोज नतीजे

नारी सशक्तिकरण के लिए भारत उठा रही है नया कदम

 आज  भारत विकसित भारत की ओर बढ़ रही है। जैसे कि आप सभी को पता है यह 21वीं सदी का दौर चल रहा है। और भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर ध्यान दिया जा रहा है जो की उचित भी है कहा जाता है कि जब एक महिला सशक्त हो जाती है तो वह आने वाले कई पीढियां को सशक्त बनाती है। महिला सशक्तिकरण को हम मां सशक्तिकरण भी बोल सकते हैं और जैसे कि आप सभी को पता है एक मां की ममता और एक मां की महत्व क्या होती है। बिना मां के किसी बुनियादी पिलर की कल्पना नहीं कर सकते आज की इस आर्टिकल में हम लोग महिला सशक्तिकरण के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।

महिला सशक्तिकरण


कुछ प्रश्न जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे

1. महिला सशक्तिकरण क्या है?

2. महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता क्यों है?

3. महिला सशक्तिकरण का महत्व क्या-क्या है?

4. महिला सशक्तिकरण के सशक्त हो जाने से क्या देश का उद्धार होगा?

5. क्या महिला सशक्तिकरण में हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को जोड़ सकते हैं?

6. भारत की प्रधानमंत्री द्वारा महिला सशक्ति पर क्यों ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है?

7. क्या सिर्फ यह भारत की प्रधानमंत्री का काम है या हमें भी प्रधानमंत्री की इस सशक्तिकरण योजना पर सहयोग देना चाहिए क्या यह संभव है या नहीं?

8. महिला सशक्तिकरण के लिए कौन-कौन सी योजना सरकार  चल रही है।


9.. स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए सरकार ने कौन सी योजना चला रखी है ताकि विश्व सशक्त होकर देश के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकें।


1. महिला सशक्तिकरण क्या है?

महिला सशक्तिकरण को आसान भाषा में समझने के लिए हम कह सकते हैं कि- महिलाएं शक्तिशाली बनती हैं तो वह अपनी जीवन की सभी फैसले स्वयं लेती है साथ ही साथ परिवार की सभी फैसले स्वयं लेती हैं। और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज की वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना ही महिला सशक्तिकरण कहलाता है।

2. महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता क्यों है?

महिलाएँ अपनी योग्यता हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण के बिना देश व समाज में नारी को वह स्थान नहीं मिल सकती, जिसकी वह हमेशा से हकदार रही है महिला सशक्तिकरण के बिना वह सदियों पुरानी परम्पराओं और दुष्टताओं से लड़ नहीं सकती। बन्धनों से मुक्त होकर अपने निर्णय खुद नहीं ले सकती। इन्हीं सभी मुख्य कारणों को देखते हुए महिला सशक्तिकरण को सशक्त बनाना आवश्यक है और आज हमारा भारत विश्व महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है जो की उचित है।

3. महिला सशक्तिकरण का महत्व क्या-क्या है?

किसी भी महिला को आर्थिक राजनीतिक और शैक्षणिक लैंगिक समानता का अधिकार के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है क्योंकि एक सशक्त महिला अपने आसपास के लोगों को सशक्त बनाती है साथ ही साथ इस देश की निर्माण में सशक्त व्यक्तियों को भेजती है इन सभी मुख्य कारणों से महिला सशक्तिकरण का महत्व समाज में उत्तम जगह रखती है। हमारे संविधान के अनुसार समान कार्य के लिए समान वेतन की नींव रखी गई है लेकिन कुछ जगहों पर समान कार्य के लिए महिलाओं को समान वेतन नहीं दी जाती है यह सबसे महत्वपूर्ण कम होगी जब महिला सशक्त होंगे और अपने अधिकारों के लिए सरकार से मांग करेंगे।


4. महिला सशक्तिकरण के सशक्त हो जाने से क्या देश का उद्धार होगा?

जैसे कि आप सभी को पता चल ही गया होगा ऊपर की तीन प्रश्न को देखकर आपको अंदाजा हो गया होगा कि यदि महिला आर्थिक राजनीतिक शैक्षणिक और लैंगिक समानता को प्राप्त कर लेती हैं तो अवश्य देश की निर्माण में इनका उत्तम और इनका श्रेष्ठ भागीदारी साबित होगी। 2024 की 26 जनवरी के दिन को हम भूल नहीं सकते ,जिसमें 75% महिलाओं की भागीदारी रही। यह दर्शाता है कि महिला सशक्तिकरण पर हमारे देश के लीडरों द्वारा उन्हें सशक्त बनाने के लिए कदम उठा चुकी है और 26 जनवरी की भभ्य प्रदर्शन महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित था।

यदि हम देश की सुरक्षा की बात करें

 वायु सेवा, जल सेना ,थल सेना इन सभी जगह पर महिलाएं खुलकर देश की सुरक्षा के लिए आगे आ रही हैं और सरकार भी उन्हें आगे आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है अगर देश की लीडरशिप की बात करें तो हमारे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक महत्वपूर्ण उदाहरण है जो देश के सर्वोच्चतम नागरिक के पद पर कार्यरत हैं या महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है।

यदि हम देश की हॉस्पिटल इंजीनियर क्षेत्र की बात करें तो आज आप महिलाओं की भागीदारी वहां भी देख सकते हैं आज हॉस्पिटलों में महिला डॉक्टर की संख्या बढ़ती जा रही है। महिलाएं देश के कंस्ट्रक्शन में अपना भागीदारी दे रही हैं।

5. क्या महिला सशक्तिकरण में हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को जोड़ सकते है

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत हरियाणा में की थी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से पूरे जीवन काल में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान भी होता है।

इसीलिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

6. भारत की प्रधानमंत्री द्वारा महिला सशक्ति पर क्यों ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है?

भारत के प्रधानमंत्री द्वारा महिला सशक्ति पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है क्योंकि हम सभी को पता है कि बिना महिला का किसी भी देश का उद्धार नहीं हो सकता इसीलिए उनका आर्थिक राजनीतिक और कानूनी तौर पर उन्हें अधिकार प्राप्त करना और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए उनके सशक्त होना जरूरी है उन्होंने इस प्रकार की योजनाओं को लाया है और इस पर कार्य कर रहे हैं। महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए योजना के माध्यम से उन्हें जागरूक गांव पर किया जा रहा है शिविर के माध्यम से उन्हें जागरूक करने की कोशिश की जारी है उनके अधिकारों को उन तक पहुंचा जा रहा है।

7. क्या सिर्फ यह भारत की प्रधानमंत्री का काम है या हमें भी प्रधानमंत्री की इस सशक्तिकरण योजना पर सहयोग देना चाहिए क्या यह संभव है या नहीं?

यह बहुत महत्वपूर्ण क्वेश्चन है 

हमें अपने अधिकारों को जानना हमारा मूल अधिकार है और उसे अधिकार को प्राप्त करने के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है यह योजना उनके अधिकारों को उन तक पहुंचती है उन्हें जागरूक करती है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम भी महिलाओं को जागरूक करने में अपनी भागीदारी दे ।हम भी देश के नागरिक हैं और यह हमारा कर्तव्य होता है कि हम उन्हें जागरूक करें। सरकार की योजना ,सरकार की कार्यप्रणाली को  महिलाओं के साथ शेयर कर उन्हें देश की निर्माण में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

8. महिला सशक्तिकरण के लिए कौन-कौन सी योजना सरकार  चल रही है।

बढ़ाओ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना।

किशोरी शक्ति योजना।

केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की योजना।

प्रेरणा योजना।

सोन चिरैया योजना।

बलात्कार की शिकार महिलाओं के लिए न्याय योजना।

महिलाओं के विधिक अधिकार के लिए विधिक माड्यूल।

राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण 2001

स्वयं सहायता समूह।



9.. स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए सरकार ने कौन सी योजना चला रखी है ताकि विश्व सशक्त होकर देश के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकें।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

समृद्धि योजना

सुकन्या योजना

सीबीएसई उड़ान स्कीम।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें