Wikipedia

खोज नतीजे

बातचीत के दौरान ऐसे दूर करें आपसी मतभेद

एक ही संस्था में काम करते हुए जब हम एक दूसरे के विचार सुनने  समझने के लिए तैयार होते हैं तो एक दूसरे को प्रेरित भी करते हैं।

बहस या बातचीत करते हुए जब कभी माहौल गर्म हो जाए या विचारों में मतभेद हो जाए तो 4 रणनीति अपनाई जा सकती है



1.  लोगों के विचार सुने ,उन्हें सम्मान दें

   अपने विचार व्यक्त करने के लिए शुक्रिया ऐसे करने से आप सामने वाले को संदेश देते हैं कि उनका नजरिया महत्वपूर्ण है साथ ही यह आपका भरोसा दर्शाता है फिर चाहे मन ही मन आप उनसे असहमत क्यों ना हो। इस तरह आप आगे का रास्ता खोल देते हैं। लोग एक दूसरे को गंभीरता से सुनने के लिए तैयार होते हैं। और सही प्रतिक्रिया भी देते हैं।


2. दावे करने से बचें, हमेशा गुंजाइश छोड़ें

     जब आप अपनी बात का दावा ना करते हुए थोड़ी और निश्चित आदर्श आते हैं तो यह दिखाते हैं कि आपकी कही बात अंतिम सत्य नहीं है। यह कहे कि लोगों को felegjibl work की इजाजत देने से उनकी संस्था के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ सकती हैं, फ्लैक्सिबल वर्क की इजाजत देने से संस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जरूरी बढ़ेगी।

3. बहस के दौरान भी सकारात्मक बने रहें

   बहस के दौरान सकारात्मक भाषा का प्रयोग करें। यह कहे कि मार्केटिंग प्रोजेक्ट में कम लोगों के शामिल होने के फायदों के बारे में सोचा जा सकता है बजाय इसके कि अब और लोगों को मार्केटिंग प्रोजेक्ट में बिल्कुल भी शामिल नहीं करना चाहिए। बाद वाली वाक्यों से ऐसे लगता है जैसे व्यक्ति अब आगे बात करने के लिए तैयार नहीं है।

4. विषय वह चुनें जिसमें सब सहमत हैं

  बहस में अगर किसी एक विषय पर असहमति हो रही है तो तुरंत ही सब का फोकस उस पर हो जाता है। जब एक विषय पर लोग पूरे जुनून के साथ असहमति जता सकते हैं तो कुछ तो ऐसी मान्यताएं होगी जो सभी मैं मौजूद है , और जिनमें सभी की सहमति होती हैं। ऐसी मान्यताओं को चुने उन्हें सामने लाने से आपसी दूरियां काफी हद तक कम की जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें


2 टिप्‍पणियां: