Wikipedia

खोज नतीजे

अणु शक्ति का प्रयोग सृजनात्मक कार्यों में किस प्रकार किया जा सकता है।

 आज के इस आर्टिकल में हम अणु शक्ति के बारे में कुछ चर्चा करेंगे क्योंकि अणु शक्ति का सकारात्मक रूप किस प्रकार से हम ले सकते हैं। नीचे आर्टिकल में पढ़ें।


अणु शक्ति का महत्व - परमाणु या अणु शक्ति का एक पक्ष मानवता के लिए विनाशकारी है तो दूसरा पक्ष उसका सृजनकारी रूप है।

मानव कल्याण में परमाणु शक्ति का सृजनात्मक तथा विकास हेतु उपयोग हो सकता है। आज अनेक राष्ट्र जैसे अमेरिका, रूस जापान ,जर्मनी आदि परमाणु शक्ति का विकास करके अनेक महत्वपूर्ण कल्याणकारी कार्यों में उसका उपयोग कर रहे हैं।


इसका प्रयोग निम्नलिखित क्षेत्रों में किया जा सकता है-

1. अणुचालित बिजली घरों में अति सस्ती दर पर विद्युत उत्पादन हो रहा है ।इससे कोयला पेट्रोल गैस आदि प्राकृतिक ऊर्जा के रूप में परमाणु के प्रयोग में भविष्य की ईंधन की चिंता को बहुत कम कर दिया है।

2. परिवहन एवं दूरसंचार के माध्यमों में भी अणु शक्ति का प्रयोग एक नई क्रांति को जन्म दे रहा है।


3. चिकित्सा के क्षेत्र में भी अणु शक्ति मनुष्य के लिए वरदान बन गई है कैंसर जैसे भाग भयंकर तथा असाध्य रोगों पर अब रेडियो कोबाल्ट की सहायता से काफी कुछ सफलता प्राप्त कर ली गई है।


4. परमाणु ऊर्जा तथा कथित परमाणु भट्टी में मुक्ति की जाती है। इन भट्ठियों में परमाणु नाभिकों का विखंडन करते हैं। इससे ऊर्जा मुक्त होती है, तो उसका के रूप में विभिन्न कार्यों में प्रयुक्त की जाती है।


5. परमाणु ऊर्जा का एक और सृजनकारी उपयोग रेडियोधर्मी पदार्थ से प्राप्त विकिरणों से संबंध रखता है। रेडियोधर्मी पदार्थ जिन्हें समानता रेडियोधर्मी समस्थानिक कहते हैं, परमाणु इंजीनियरिंग के "ऊर्जा से संबंधित" क्षेत्र के होते हैं।

इनका उपयोग अब विभिन्न कार्यों में होने लगा है। जैसे उद्योग, खेती ,चिकित्सा आदि में।


6. रेडियो तत्व का एक और भी विशेष प्रयोग हो सकता है। इसके द्वारा वैज्ञानिकों को द्रव्य के अदृश्य कानों की गति का पता चलता है। उनकी सहायता से भी प्रत्येक परमाणु का मार्ग जान सकते हैं तथा एक ही रासायनिक तत्व के विशिष्ट परमाणुओं को इस तत्व के दूसरे परमाणुओं से अलग पहचान कर सकते हैं।

परमाणु शक्ति को मानव जाति के लिए खतरा क्यों माना गया है?


परमाणु परीक्षण सदैव ही मानव जाति के लिए अहित कर रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान करोड़ों लोगों की मौत बमों के प्रयोग के कारण हुई थी। जापान के हिरोशिमा ,नागासाकी नगर आज भी वीरान है। हाइड्रोजन बम के प्रयोग से मानव जाति के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगा सकता है। आज ऐसे ऐसे बमों का निर्माण कर लिया गया है। जिससे पूरी दुनिया को कई बार नष्ट किया जा सकता है। दूसरे हथियारों में बम वर्षा को पनडुब्बियों और प्रक्षेप पत्रों का विकास हो चुका है। इन सब निर्माण के पीछे अपार संपत्ति ब्यय की जा रही है।

यदि इन संसाधनों का प्रयोग शांति में कार्यों के लिए किया जाए तो पूरी दुनिया से अभाव और गरीबी से ग्रस्त करोड़ों लोगों के जीवन को सुख में बनाने के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है। इस प्रकार स्पष्ट है कि परमाणु शक्ति मानव जाति के लिए खतरा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

More read........

Here are some tips for launching a new product 😊